प्रधानमंत्री श्री पी. वी. नरसिंह राव

जन्म लिया पी. वी. नरसिंह राव ने,

28 जून को करीमनगर।

थे पुत्र श्री गंगा राव के,

शिक्षा की पूरी उन्होंने,

हैदराबाद, मुंबई, नागपुर।


वैसे थे पेशे से कृषि विशेषज्ञ और वकील,

आ गए फिर राजनीति में, हो गए तल्लीन।

कानून मंत्री, विधि मंत्री, चिकित्सा मंत्री,

शिक्षा मंत्री रहे थे विभिन्न पदों पर वो आसीन।


बन कर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री,

तीन बार मुख्यमंत्री पद आसीन किया।

रखते थे रुचि संगीत, नाटकशाला में,

कई पुस्तकों का तेलुगु से मराठी में अनुवाद किया।


श्री नरसिंह राव प्रधानमंत्री बने भारत के,

राजनीति में अपने अनुभव का इस्तेमाल किया।

शिक्षा की उपलब्धियाँ इतनी कि बताना मुश्किल,

अमेरिका, जर्मन विश्वविद्यालय में अपना व्याख्यान दिया।

23 दिसंबर 2004 को दिल्ली में अपना प्राण त्याग दिया।


रचयिता

शालिनी,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय बनी, 

विकास खण्ड-अलीगंज,

जनपद-एटा।


Comments

  1. जकनकारी से भरी है आपकी कविता

    ReplyDelete
  2. बहुत-बहुत धन्यवाद मैम

    ReplyDelete

Post a Comment

Total Pageviews