योग

स्वस्थ शरीर और निर्मल काया,

योग से हमने यह उपहार पाया|

योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने, 

देखो अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आया||


वर्ष का सबसे लम्बा दिन यह,

लम्बी उमर की करे कामना|

इसी उद्देश्य से इस दिन को,

योग दिवस के रूप में हमने पाया||


योग से होती हर मनुष्य की,

दीर्घ आयु कामना पूरी|

तन और मन के उत्तम स्वास्थय के लिए,

योग करना है बहुत ज़रूरी||


हर बीमारी का इलाज यह,

मन की शुदि्ध का राज़ यह|

जिसने अपना लिया योग को,

पा लिया स्वास्थय और निर्मल मन को||


योग को जीवन में अपनाओ,

बच्चों को भी योग सिखाओ|

तन और मन को स्वस्थ बनाकर,

देश का भविष्य सुरक्षित बनाओ||


रचयिता
नौरीन सआदत,
सहायक अध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय रिसौरा,
विकास खण्ड-महुआ,
जनपद-बाँदा।

Comments

Total Pageviews