अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

ध्यान धारणा प्राणायाम, 

सम्बल देते आठों आयाम|

करो योग तुम प्रातः रोज, 

निज तन से सब भागे रोग|


योग जोड़ का दूजा नाम, 

जिससे बनते सारे काम|

वेद पुराण भी करे बखान, 

ऋषि मुनियों का संयम ज्ञान|


इक्कीस जून का दिन है महान, 

योग करे पूरा हिन्दुस्तान|

पंतजलि योग पीठ के, 

बाबा रामदेव बाँटे ज्ञान|


अनुलोम-विलोम, कपालभाति, 

भ्रामरी, ऊँध्वनि अरु ध्यान|

सब रोगों के अलग विधान, 

रोग मुक्त हो हर इंसान|


प्रज्ञावान बने युवा सब, 

संस्कारित हो योग करें सब|

देश अखण्डित तभी बनेगा, 

विवेकानंद को स्वयं जियें सब|


रचयिता

रीता गुप्ता,

सहायक अध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय कलेक्टर पुरवा,
विकास खण्ड-महुआ,
जनपद-बाँदा।

Comments

Total Pageviews