★उत्कृष्ट विद्यालय★ श्री मनोज बोस BEO हरदोई

उत्कृष्ट विद्यालय
मित्रों, आइये जानते हैं अपने आदर्श आदरणीय मार्गदर्शक खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री मनोज बोस जी जनपद-हरदोई के द्वारा विभिन्न विद्यालयों के निरीक्षण पर आधारित, विद्यालय को आदर्श और उत्कृष्ट बनाने के हम सबके लिए मार्गदर्शक अनुभव संग्रह। जिन्हें अपनाकर हम बेसिक शिक्षा के उत्थान और शिक्षक के सम्मान को बेहतर से बेहतरीन बना बेसिक शिक्षा को शिखर तक पहुँचा सकते हैं जो हम सब का स्वप्न और प्रयास है।
मैं जितने भी अच्छा विद्यालय देखा हूँ। सबमें कुछ उभयनिष्ठ (common) बातें हैं। जैसे -
1. सभी अध्यापक विद्यालय को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए चिंतन व कार्य करते हैं।
2. टीम भावना से काम करते हैं।
3. समय पर विद्यालय का खुलना व बंद होता है।
4. अध्यापकों में दायित्व का विभाजन होता है।
5. विद्यालय में घंटी का बजना व समय विभाजन चक्र, पाठ्यक्रम व पाठ्यपुस्तकों के अनुसार शिक्षण - अधिगम होता है।
6. बच्चों के अधिगम सुनिश्चित करना व सतत व्यापक मूल्यांकन किया जाता है।
7. कमजोर बच्चों के लिए उपचारात्मक शिक्षण किया जाता हैं।
8. कार्य पुस्तिका व नोट बुक का सम्यक मूल्यांकन व सुधार होता है।
9. उपस्थिति, विद्यालय बेहतरी, सामुदायिक सहयोग हेतु नियमित अभिभावक संपर्क होता है।
10. विद्यालय में नियमित शैक्षिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन व समुदाय की भागीदारी होती है।
11. खेलकूद व बालचर की गतिविधि विधिवत होती हैं।
12. प्रार्थना सभा में प्रार्थना, पीटी, योग अभ्यास, नैतिक शिक्षा, सद्वावाक्य, सामान्य ज्ञान के अलावा अन्य गतिविधियों का आयोजन होता है।
13. विद्यालय परिवेश की स्वच्छता व बागवानी पर नियमित ध्यान रखा जाता है।
14. विद्यालय बजट का कुशल प्रबंधन के अलावा सामाजिक सहभागिता और सहयोग प्राप्त करने का प्रयास करना।
15.  समाज सहित विद्यालय परिवार का बेहतर सामंजस्य।
16. प्रधानाध्यापक का भेदभाव रहित कुशल नेतृत्व।
17. विद्यालय की बेहतरी के लिए नियमित नवोन्मेष व क्रियात्मक शोध आदि।

साभारः
श्री मनोज बोस
खण्ड शिक्षा अधिकारी हरदोई
संकलन:
टीम मिशन शिक्षण संवाद

मिशन शिक्षण संवाद के  फेसबुक पेज, समूह, ब्लॉग, ट्विटर एवं यू-ट्यूब पर  ऐसे ही अनेकानेक नवाचार देखने, पढ़ने और कमेंट के रूप में अपने विचार लिखने के लिए क्लिक करें-

1-फेसबुक पेज:-
@ https://www.facebook.com/shikshansamvad
2- फेसबुक समूह:-
@ https://www.facebook.com/groups/118010865464649
3- मिशन शिक्षण संवाद ब्लॉग:-
@ http://shikshansamvad.blogspot.in
4- ट्विटर:-
@ https://twitter.com/shikshansamvad
5- यू-ट्यूब:-
@ https://www.youtube.com/channel/UCPbbM1f9CQuxLymELvGgPig
6- वेबसाइट:-
@ http://missionshikshansamvad.com

अपनी उपलब्धियों का विवरण, ऑडियो, वीडियो और फोटो भेजने का Whatsapp No.:- 9458278429 एवं ईमेल- shikshansamvad@gmail.com है।

Comments

Total Pageviews