माँ कौन है

माँ कौन है?...

बच्चों का पहला शब्द है माँ,

जीवन की शुरुआत है माँ,

ईश्वर का साझा रुप है माँ,

आदि से अन्त का सफर है माँ,

मेरी मुश्किलों को भी अपनी दुआओं से सफलता में तब्दील करे,

वो दुआ हैं माँ,


माँ कौन है......


आँखों में आए आँसुओं की रूमाल है माँ, 

"तुमनें कुछ खाया" वो प्रश्न है माँ,

देर से लौटने का इन्तजार है माँ,

मेरी हर कामयाबी में भी जो रो दे वो नमी हैं माँ,

 

माँ क्या....


बेटियों का पीहर हैं माँ,

सारा गुस्सा जिसे दिखाया जाए, वो चेहरा हैं माँ,

फिर भी "तू ठीक है ना" वो बोली है माँ,


माँ.....

तू है तो मैं हूँ माँ,

तेरे आशीर्वाद से मेरी दुनिया आबाद है माँ।।।


रचयिता
शालिनी सिंह,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय जानकीपुर,
विकास खण्ड-सिराथू,
जनपद-कौशाम्बी।




Comments

Total Pageviews