महिला सशक्तीकरण विशेषांक- 325

*👩‍👩‍👧‍👧महिला सशक्तीकरण विशेषांक- 325*

*मिशन शिक्षण संवाद परिवार की बहनों की संघर्ष और सफ़लता की कहानी*



दिनांक- 25.05.2025
नाम:-समीक्षा
पद- प्रधानाध्यापक
विद्यालय-प्राथमिक विद्यालय अहमदपुरा, नगर क्षेत्र, शाहजहांपुर

*सफलता एवं संघर्ष की कहानी :-*👉
सफलता एवं संघर्ष की कहानी :-👇
★प्रथम नियुक्ति/सामाजिक सेवा की शुरुआत 11/02/2009
★वर्तमान  नियुक्ति/वर्तमान कार्यक्षेत्र 7/09/2013
★प्रारम्भिक परिचय:- एमएससी (बॉटनी), MEd (9 वर्ष से अकेले विद्यालय का संचालन)
★विद्यालय/जीवन की समस्यायें एवं समाधान-
समस्या-:एकल विद्यालय में होने वाली समस्याओ जैसे सारे विभागीय काम और विद्यालय  के दैनिक कार्य के साथ  शैक्षिक गुणवत्ता के स्तर को  बनाये रखना
समाधान-पियर लर्निंग, tlm के साथ साथ स्वयंसेवकों के समूह का निर्माण कर के विद्यालय के शैक्षिक स्तर में सुधार
★स्वयं के जीवन के संघर्ष एवं सफलताएँ - जिस स्थान पर विद्यालय है  वहां असामाजिक तत्व काफ़ी हावी रहे है, जिनके द्वारा विद्यालय की जमीन पर कई बार अतिक्रमण और कब्जे का प्रयास किया गया।
व्यक्तिगत प्रयास से क्षेत्र वासियों को जागरूक किया गया विद्यालय और शिक्षा के महत्व को समझाया
पुलिस व प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण को समूल खत्म किया गया
★कार्यक्षेत्र की उपलब्धियाँ - विद्यालय में नियुक्ति के समय विद्यालय की छात्र संख्या को वर्तमान में 4 गुना अधिक कर के दिखाया
फरवरी 2025 में अकेले होने के बाद भी निपुण बनाया
★स्वयं की उपलब्धि - राज्य पुरस्कार 2022
★मिशन शिक्षण संवाद के लिये संदेश-
कौन कहता है कि आसमां में छेद नहीं हो सकता जरा एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारो

_✏संकलन_
ज्योति कुमारी (शक्ति संवाद)
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद।*

Comments

Total Pageviews