78/2025, बाल कहानी- 03 मई


बाल कहानी - गलती की सजा
------------------------- 
पवन के दो जुड़वाँ पुत्र थे- सोनू और मोनू। दोनों का स्वभाव बिल्कुल अलग-अलग था। जहाँ सोनू एकदम सीधा और शान्त स्वभाव का था। वहीं मोनू बहुत ही शैतान लड़का था।
मोनू वेवजह लोगों से झगड़ा कर लेता था। आये दिन उसकी शिकायतें घर आती रहती थीं। उसके माता-पिता उसे बहुत समझाते लेकिन वह उनकी एक बिना बात न मानता।
एक दिन की बात है कि सोनू-मोनू स्कूल से लौट रहे थे। रास्ते में एक बैल जा रहा था। मोनू धीरे से जाकर उसकी पूँछ खींच देता है। तभी बैल दोनों का पीछा कर लेता है। किसी तरह दोनों बैल से बचकर घर पहुँचते हैं।
सोनू अपनी माँ को पूरी बात बताता है। माँ मोनू को बहुत डाँटती है और समझाती है कि, "हमें कभी भी जानवरों को परेशान नहीं करना चाहिए, नहीं तो इसका हमें खामियाजा भुगतना पड़ता है।"
पर मोनू ने तो जैसे न सुधरने की कमस खा रखी थी। वह उनकी बातों पर बिल्कुल ध्यान नहीं देता था।
एक दिन की बात है कि मोनू अपने दोस्तों के साथ पार्क में खेलने जाता है। तभी उसकी नजर पेड़ में लगे मधुमक्खी के छत्ते पर पड़ती है। उसके मन में एक शरारत सूझती है। वह बिना देर किए एक बड़ा-सा पत्थर उठाकर छत्ते में मार देता है। फिर क्या था, सारी मधुमक्खियाँ गुस्से में उसके पीछे पड़ जाती हैं। मोनू आगे-आगे मधुमक्खियाँ पीछे-पीछे।
मोनू बहुत कोशिश करता है लेकिन मधुमक्खियाँ उनका पीछा नहीं छोड़ती और उसे कई जगह काट लेती है। दर्द के मारे वह चिल्लाने लगता है। आस-पास के लोग इकट्ठा हो जाते हैं और उसे तुरन्त अस्पताल पहुँचा देते हैं। 
जब मोनू की माँ को इस बात पता चलता है तो वह भी अस्पताल पहुँचती है। वहाँ मानू की हालत बहुत खराब थी। उसका पूरा मुँह सूज गया था। मोनू अपनी माँ को देखकर रोने लगता है। माँ उसे समझाती है कि, "बेटा! मैंने तुम्हें कई बार मना किया था लेकिन तुम नहीं माने। आज तुम्हें अपनी गलती का एहसास हो रहा होगा।" मोनू बहुत शर्मिन्दा था कि आज उसके साथ जो कुछ भी है, उसमें उसी की गलती थी। वह अपनी मम्मी से वादा करता है कि, "आज के बाद कभी भी शैतानी नहीं करेगा। बड़ों का कहना मानेगा और कभी किसी जानवर को नहीं सतायेगा।"

#संस्कार_सन्देश -
हमें बड़ों का कहना मानना चाहिए। शरारत नहीं करनी चाहिए और बेवजह पशु-पक्षियों को परेशान नहीं करना चाहिए।

कहानीकार-
#मृदुला_वर्मा (स०अ०)
प्रा० वि० अमरौधा प्रथम
अमरौधा (कानपुर देहात)

✏️संकलन
📝टीम #मिशन_शिक्षण_संवाद 
#दैनिक_नैतिक_प्रभात

Comments

Total Pageviews