महिला सशक्तीकरण विशेषांक-328
*👩👩👧👧महिला सशक्तीकरण विशेषांक- 328*
*मिशन शिक्षण संवाद परिवार की बहनों की संघर्ष और सफ़लता की कहानी*
दिनांक- 28.05.2025
नाम:- नेहा
पद- सहायक अध्यापक
विद्यालय - कम्पोजिट विद्यालय रामपुर मोहकम, रजपुरा, संभल
*सफलता एवं संघर्ष की कहानी :-*👉
सफलता एवं संघर्ष की कहानी :-👇
★प्रथम नियुक्ति/सामाजिक सेवा की शुरुआत - 7/12/2020
★वर्तमान नियुक्ति/वर्तमान कार्यक्षेत्र 12/072020 संभल
★प्रारम्भिक परिचय
मेरा नाम नेहा है। मै जिला संभल के रजपुरा ब्लॉक मे कम्पोजिट विद्यालय रामपुर मोहकम मे सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हूं।
बेसिक शिक्षा विभाग मे ज्वाइन करने से पहले मै दिल्ली मे अतिथि शिक्षक के रूप मे 2017-2020 तक कार्यरत थी। मैंने वहां हैप्पीनेस की कक्षा के अंतर्गत काफ़ी सराहना बटोरी थी।
★विद्यालय/जीवन की समस्यायें एवं समाधान
जब मै 2020 मे up के स्कूल मे आयी तो बहुत अंतर था दिल्ली और उत्तर प्रदेश के स्कूलों मे।
1-स्कूलों की व्यवस्था,
1-स्कूलों का वातावरण,
2- गांव का वातावरण,
3-बच्चो की भाषा,
4-अभिभावकों की भाषा रहन सहन
सब सोच के विपरीत थे..
5- मेरे लिए up मे काम करना काफ़ी चुनौती पूर्ण था
6-जब मै विद्यालय मे गयी तो बच्चों का पढ़ाई का स्तर काफ़ी निम्न था
7- बच्चे स्कूलों नहीं आते थे,कुछ को अपनी कक्षा का भी ज्ञान नहीं था, मुझे कक्षा 5 दी गयी जिनको कक्षा 1 से लेकर चलना पड़ा.. बहुत कठिन था पर मैंने हर संभव प्रयास किये बच्चों से घुलना मिलना शुरू किया बात करनी शुरू की
समाधान:-
1- अभिभावकों से बात की उनको पढ़ाई के प्रति जागरूक किया
2- विद्यालय मे प्रार्थना सभा मे गतिविधियाँ करवाना शुरू किया
3- कक्षा कक्ष को थोड़ा TLM से आकर्षक बनाया
4- बच्चों को TLM बनाना सिखाया
5- TLM के माध्यम से बच्चों को पढ़ाना शुरू किया
6 - बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया, गतिविधियां कराई
7- विद्यालय स्तर की समस्याओं के समाधान का भी प्रयास किया
8-महत्वपूर्ण दिवस विद्यालय मे मनाने शुरू किये
★कार्यक्षेत्र की उपलब्धियाँ-
1- बच्चों का पढ़ाई का स्तर काफ़ी उच्च है।
2- छात्र संख्या मे सुधार हुआ
3- बच्चे खुश होकर पढ़ते हैँ।
इसके अलावा
1-मुझे 2021 मे अनुभूति पाठ्यक्रम की रुपरेखा तैयार करने के लिए राज्य स्तर
पर चुना गया
2- मुझे ब्लॉक लेवल पर TOT बनाया गया
★स्वयं की उपलब्धि..
मै बच्चों को वह सब दे पा रही हूं जिसके वो हक़दार है.।।.
_✏संकलन_ -
ज्योति कुमारी(शक्ति संवाद)
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद।*
Comments
Post a Comment