महिला सशक्तीकरण विशेषांक-326

*👩‍👩‍👧‍👧महिला सशक्तीकरण विशेषांक- 326*

*मिशन शिक्षण संवाद परिवार की बहनों की संघर्ष और सफ़लता की कहानी*
दिनांक- 26.05.2025
नाम:-चिन्तन चौधरी
पद:-सहायक अध्यापक
विद्यालय:- प्राथमिक विद्यालय दारापुर, पहासू, बुलंदशहर


*सफलता एवं संघर्ष की कहानी :-*👉
★प्रथम नियुक्ति : प्राथमिक विद्यालय सलावतपुर भूड़ विकास क्षेत्र दहगवां जनपद बदायूं -
4.07.2009

★वर्तमान  नियुक्ति : प्राथमिक विद्यालय दारापुर विकास क्षेत्र पहासू जनपद बुलंदशहर
18/09/2018
विद्यालय की समस्या:- बच्चों की कम उपस्थिति व नामांकन कम था, अब इसका समाधान हो गया है। अब बच्चों की उपस्थिति बहुत अच्छी हो गई है।और नामांकन में निरंतर वृद्धि हो रही है।
चिन्तन चौधरी सहायक अध्यापिका प्राथमिक विद्यालय दारापुर विकास क्षेत्र पहासू जनपद बुलंदशहर में कार्यरत हूँ। मेरी शैक्षिक योग्यता M.sc Botany, Bachelor of physical Education, MA Defense Study, Diploma in fine arts, one year diploma in sanskrit..
जब मैं 9 वर्ष की थी तब मेरे पिता का देहांत हो गया था, मेरी मां ने बहुत संघर्ष किया और मुझे अच्छी शिक्षा दी।मेरे मन में बचपन से ही कुछ करने की इच्छा थी और फिर मैंने एक दृढ़ निश्चय किया कि मुझे कुछ करना है।12वीं कक्षा में आते ही मैंने एक  विद्यालय में पढ़ाना शुरू कर दिया और अपने जीवन को सफल बनाने के लिए प्रयास करने लगी, मैंने अपनी छोटी सी नौकरी के साथ-साथ बी०एस०सी०, एम० एस० सी० की परीक्षा फर्स्ट क्लास पास ही उसके बाद बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन की पढ़ाई भी फर्स्ट डिवीजन पास की दिन भर जॉब करती और फिर शाम को अपनी पढ़ाई करती लेकिन कभी हिम्मत नहीं हारी। फिजिकल एजुकेशन पास करने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में अध्यापक के पद पर विज्ञापन निकला और उस पद के लिए आवेदन किया मेरा चयन सहायक अध्यापक के पद पर हो गया मैं बहुत खुश थी जैसे एक नई जिंदगी मिल गई हो,जनपद बदायूं में ट्रेनिंग कर नियुक्ति प्राप्त की। आज मैं प्राथमिक विद्यालय दारापुर विकास क्षेत्र पहासू जनपद बुलंदशहर में कार्यरत हूँ। मेरा विद्यालय घर से 48 किलोमीटर की दूरी पर है जब मेरी नियुक्ति इस विद्यालय में हुई थी तो 62 बच्चे नामांकित थे। सबसे पहले मैंने विद्यालय के भौतिक वातावरण को बहुत ही सुंदर बना दिया हरे भरे पेड़ पौधे, सुंदर सुंदर फूल, गमले लगाकर, स्मार्ट क्लास द्वारा शिक्षण कार्य कराना, बच्चों के लिए सुंदर-सुंदर t.l.m. बनाकर शिक्षण कार्य कराना, दीवारों पर पेंटिंग्स बनाई, बच्चों को नियमित योगा, पी.टी कराना, ब्लॉक स्तर जनपद स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताएं कराना और बच्चों को प्रतिभाग कराना व आईसीटी के माध्यम से शैक्षणिक विडियो बनाकर बच्चों को शिक्षण कार्य कराना, गतिविधियां कराना, अभिभावकों से संपर्क करना, निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित कराना, बच्चों को इनाम देकर प्रोत्साहित करना। इन सभी प्रयासों के द्वारा आज प्राथमिक विद्यालय दारापुर में 105 नामांकित है।
मेरे द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय की बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विद्यालय के अतिरिक्त अभी तक  जूनियर स्तर की 500 से अधिक बालिकाओं को आत्मरक्षा का निशुल्क प्रशिक्षण मेरे द्वारा दिया जा चुका है। इसके अतिरिक्त मैं एक समर्पित समाज सेविका भी हूं। मेरे द्वारा दिव्यांग बच्चों हेतु एक टॉय का निर्माण किया गया, एवं दिव्यांग बच्चों के लिए ट्राई साइकिल एवं मूकबधिर बालिकाओं के लिए सिलाई मशीन के लिए सहयोग राशि प्रदान की गई। शाम का समय दिव्यांग बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के लिए समर्पित करती हूँ। दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने, क्राफ्ट, डांस प्रतिभाओं को उभारने का कार्य मेरे द्वारा किया जा रहा है। अभी तक मेरे द्वारा 30 कैंप लगाए जा चुके हैं जिसके अंतर्गत बालिकाओं व महिलाओं को मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत बालिका शिक्षा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या, पोक्सो अधिनियम मौलिक अधिकार, सरकार द्वारा चलाई गई योजना सुमंगला योजना, सुकन्या योजना, आंगनबाड़ी योजना और महावारी में स्वच्छता के बारे में जानकारी दी गई और बालिकाओं को पैड का वितरण किया गया। साथ ही पावर एंजेल प्रोजेक्ट द्वारा मीना मंच का कार्यक्रम पूरी ईमानदारी और निष्ठा से किया जा रहा है।
26जनवरी 2022 से Ecofoundation NGO का शुभारम्भ किया जिसका उद्देश्य प्रकृति की ओर एक कदम हैं। (वृक्षारोपण करना)

★विद्यालय की उपलब्धि:-
1-हमारे स्कूल के बच्चे को माननीय राज्यमंत्री श्री अनिल शर्मा जी द्वारा प्रेरक बालक व प्रेरक बालिका के लिए पुरस्कृत किया गया है।
2- हमारे स्कूल के बच्चों को खेलकूद में बहुत से स्वर्ण और रजत पदक मिले हैं।
3- जनपद स्तर व प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं में बच्चों की प्रतिभागिता।
4- विद्यालय को ऑपरेशन कायाकल्प में उत्कृष्ट विद्यालय पुरुस्कार मिला ।
5-बच्चों को निपुण पुरस्कार
6-काकोरी ट्रेन एक्शन में बच्चे का जनपद में तृतीय स्थान राज्य स्तर के लिए चयन
7-दो बच्चों का योग में जनपद स्तरीय पुरस्कार
8'-तीन वर्ष से बच्चों का अटल आवासीय विद्यालय में चयन
9-मेरी टीम के बच्चों का कबड्डी में राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन
स्वयं की उपलब्धि:-
मुझे मेरे कार्यों के लिए बहुत से State, National व International award से सम्मानित किया गया है। मेरी कविताओं को भी राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर में स्थान मिला है।
1- उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार माननीय राज्य मंत्री श्री अनिल शर्मा जी द्वारा
2-बेसिक शिक्षा मंत्री द्वारा पुरस्कृत
3- 2020, 2021, 2022 मिशन शक्ति नारी पुरुस्कार
4-State ICT अवॉर्ड 2022
5- Pride women of India award Honoured by पूर्व मंत्री डा.अशोक वाजपेई,अंजू चौधरी उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग , राज्य मंत्री आशा द्विवेदी जी, डा.प्रीति वर्मा बाल संरक्षण अधिकार आयोग सदस्य
6-बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पुरस्कार
7- उत्तर प्रदेश की पहली ISBN क़िताब "जागृति एक पहल" बच्चों के लिए
8-प्रेरणा पत्रिका में मेरे द्वारा किए गए कार्यों को दर्शाया गया हैं
9- झुग्गी झोपड़ी, मलिन बस्तियों, ईट भट्ठे के ड्रॉप आउट 195 बच्चों का नामांकन मेरे और मेरे साथियों के प्रयास द्वारा
10- गत चार वर्षो से दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य और बच्चों का राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग
11- आदरणीय जिलाधिकारी द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान 2022, 23, 24
12-लेसन प्लान और आर्ट क्राफ्ट में जनपद चैंपियन
13-आर्ट क्राफ्ट मे राज्य स्तर के लिए चयन
14- कहानी सुनाओ प्रतियोगिता विजेता जनपद स्तर
15-उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार जनपद बुलंदशहर
16-नोडल मिशन शक्ति जनपद बुलंदशहर
17-नवाचारी शिक्षक पुरस्कार
18=शिक्षक रत्न सम्मान
19-टीचर आइकन अवार्ड
20-दिव्यांग बच्चो के लिए निरंतर कार्य करने हेतु सम्मानित
बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर चैंपियन
21-उत्कृष्ट व्यायाम शिक्षक पुरस्कार
22-अंतरराष्ट्रीय योग सम्मान
23-नामांकन बढ़ाने हेतु सम्मानित
24- पावर एंजेल मास्टर ट्रेनर जनपद बुलंदशहर
25-कला संस्कृति में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्मानित
26-जिला स्कूल स्वच्छता पुरस्कार
27-स्वीप कार्यक्रम हेतु प्रशासन द्वारा सम्मानित
28-नवाचार my gov.com पर प्रसारित
29-उत्कृष्ट रंगोली पुरस्कार
30-उत्कृष्ट योग शिक्षक सम्मान
31-मीना मंच,जेंडर इक्विटी में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित

मिशन शिक्षण संवाद के लिये संदेश:- मिशन शिक्षण संवाद बच्चों की प्रगति व गुणवत्ता के लिए निरंतर कार्यरत है। हमेशा आपके अटूट प्रयासों से बच्चों को सही मार्गदर्शन मिलता रहे।

_✏संकलन_
ज्योति कुमारी (शक्ति संवाद)
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद।*

Comments

Total Pageviews