महिला सशक्तीकरण विशेषांक-327
*👩👩👧👧महिला सशक्तीकरण विशेषांक- 327*
*मिशन शिक्षण संवाद परिवार की बहनों की संघर्ष और सफ़लता की कहानी*
दिनांक- 27.05.2025
नाम:- अर्चना पांडेय
पद- सहायक अध्यापक
विद्यालय- पीएमश्री उ० प्रा० वि० भौली (1-8 तक) जरवल, बहराइच, उ०प्र०
*सफलता एवं संघर्ष की कहानी :-*👉
★प्रथम नियुक्ति/सामाजिक सेवा की शुरुआत: 29/09/2015
★वर्तमान नियुक्ति/वर्तमान कार्यक्षेत्र- पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय भौली (1 से 8 तक) विकास खण्ड- जरवल, जनपद- बहराइच।
★प्रारम्भिक परिचय: जन्मस्थान- अयोध्या उ०प्र०, प्रारम्भिक शिक्षा दीक्षा- देहरादून से। शैक्षिक योग्यता- M.Sc. (ZOOLOGY) B.Ed.
★विद्यालय/जीवन की समस्यायें एवं समाधान: नियुक्ति के समय विद्यालय में बतौर एकल शिक्षक प्रधानाध्यापक की तैनाती थी। जिस कारण विद्यालय में छात्र नामांकन व उनकी दैनिक उपस्थिति अपेक्षाकृत संतोषजनक नही रहती थी। नामांकन व छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए न सिर्फ विद्यालय के भौतिक परिवेश बल्कि शैक्षिक वातावरण को समृद्ध करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से सम्यक प्रयास किये गये। सर्वप्रथम क्षेत्र में अभिभावकों से सम्पर्क कर सरकारी स्कूल के प्रति उनका विश्वास जगाने का कार्य किया गया, जिसमे शनैः शनै: सफलता मिली। विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने की दिशा में निम्नलिखित प्रयास किये गये।
👉 प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में समूहगान के साथ हिन्दी, व अंग्रेजी में ईश वंदना, आज का सुविचार, सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी शब्द, रोचक तथ्य तथा विशेष दिवस की जानकारी, व्यायाम का अभ्यास, राष्ट्रगान, स्वच्छता व गणवेश की जॉच आदि को नियमित रूप से लागू किया गया।
👉 मध्यांतर में छात्रों को भोजन से पूर्व हाथ धुलाई की व्यवस्था, भोजन मंत्र , साप्ताहिक आयरन गोली का वितरण आदि |
👉 प्रत्येक शनिवार को बालसभा, मीना मंच बैठक व बाल संसद बैठक, अलग-अलग विषयों पर आधारित विभिन्न सदनो की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आदि।
👉 दीवारों पर सुन्दर पेंट व स्लोगन लिखाना, मीना मंच वॉल पेंटिंग व बाल अधिकार, राष्ट्गान, मध्याह्न भोजन मीनू आदि का लेखन।
👉 बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट के अन्तर्गत पुरानी बेकार सामग्री से सुन्दर वस्तुओं का निर्माण,
बच्चों के साथ मिलकर विभिन्न विषयों की समझ हेतु विभिन्न चार्ट, मॉडल, बाल अखबार हेतु संकलन।
👉 पठन पाठन, समय सारिणी व पाठ्यक्रम के अनुसार।
👉 छात्र- छात्राओं की ब्लॉक स्तर/जनपद स्तर पर विभिन्न शैक्षिक प्रतियोगिताओं की तैयारी करवाना | ब्लॉक व जनपद स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में विजयी होकर बच्चों ने विद्यालय का नाम रोशन किया।
👉 स्वयं के लैपटॉप व मोबाइल द्वारा QR Code व स्मार्ट क्लास द्वारा ICT के माध्यम से छात्रों में विभिन्न विषयों की समझ बढ़ाना।
👉 विद्यालय स्तर पर छात्र –छात्राओं के बीच क्विज, भाषण, सामान्य ज्ञान, चित्रकला, रंगोली आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन व पुरस्कार वितरण |
👉 वार्षिकोत्सव, प्रवेशोत्सव व विदाई समारोह का आयोजन ।
👉 विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए संसाधनों यथा विज्ञान व गणित लैब में छात्रों की प्रायोगिक समझ को विकसित किया जाता है।
👉 स्वयं के प्रयासों द्वारा हैंगिंग लाइब्रेरी (बाल पुस्तकालय) का निर्माण।
👉 विषयानुसार TLM निर्माण व सहायक सामग्री युक्त शिक्षण।
👉 स्वच्छता पखवाड़ा, संचारी रोगों से बचाव हेतु जागरूकता जैसे आयोजन।
👉 प्रत्येक वर्ष बाल संसद चुनाव व गठन जिसमें विभिन्न समितियों का संचालन स्वयं बच्चों द्वारा किया जाता है ।
👉 P. T. M., M. T. M. व S. M. C. की बैठक और अभिभावक सम्पर्क द्वारा अभिभावकों को जागरूक करने का प्रयास ।
*★स्वयं के जीवन के संघर्ष एवं सफलताएँ: बचपन से माता पिता द्वारा मिले संस्कार व आदर्शों तथा हमेशा सिखाई गयी अच्छी बातों ने कठिन परिश्रम कर आगे बढ़ने व मनाचाहा लक्ष्य पाने का मार्ग प्रशस्त किया।*
★ *कार्यक्षेत्र/विद्यालय की उपलब्धियाँ:*
🪄 प्राइवेट विद्यालयों से छात्रों का हमारे विद्यालय में नांमाकन।
🪄 राष्ट्रीय आविष्कार अभियान में जनपद स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन।
🪄 विद्यालय स्तर पर छात्रों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन।
🪄 सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत क्विज, कविता, पोस्टर प्रतियोगिताओं में ब्लॉक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन।
🪄 राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में उत्कृष्ट प्रदर्शन।
🪄 ब्लॉक स्तरीय श्रुतलेख प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र का चयन।
🪄 राज्य, जिला एवं ब्लॉक स्तरीय एक्सपोजर विजिट हेतु छात्रा का चयन।
🪄 विभिन्न प्रोजेक्ट का निर्माण, एवं टीएलएम तथा विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभाग।
★ *स्वयं की उपलब्धि:*
🪄 मिशन अभुदय द्वारा राज्य स्तरीय शिक्षक टीएलएम प्रतियोगिता 2021 में शिक्षा निदेशक द्वारा सम्मानित।
🪄 एससीआरटी लखनऊ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक प्रतियोगिता आर्ट एंड क्राफ्ट, पपेट्री प्रतियोगिता 2022 में चयनित।
🪄 विभागीय निर्देश पर छात्रों के लिए शैक्षिक वीडियो निर्माण हेतु वर्ष 2022 में जनपद स्तर पर डायट प्राचार्य द्वारा सम्मानित।
🪄 आईआईटी गांधीनगर गुजरात द्वारा 2022 में आयोजित विज्ञान शिक्षको हेतु प्रशिक्षण कार्यशाला में जनपदीय मास्टर ट्रेनर के दायित्व हेतु प्रशिक्षित।
🪄 मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत वर्ष 2023 में सक्रिय योगदान व उत्कृष्ट कार्यों हेतु उपजिलाधिकारी कैसरगंज बहराइच द्वारा सम्मान।।
🪄 एचटी मीडिया द्वारा नारी शक्ति सम्मान-2024 से सम्मानित।
🪄 स्व० महेंद्र तिवारी फाउंडेशन झांसी द्वारा वर्ष 2024 में बेस्ट टीचर एवार्ड से सम्मानित।
🪄 भाव्या फाउंडेशन जयपुर द्वारा सरकारी विद्यालय के छात्रों की उपलब्धियों के आंकलन में अंतरराष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन में भारतश्री- 2025 सम्मान हेतु चयनित।
★ *मिशन शिक्षण संवाद के लिये संदेश: मेरे जीवन के शब्दकोश में 'असंभव' नाम का शब्द नहीं है। इसलिए मेरे विचार से व्यक्ति को हमेशा सकारात्मक विचारों के साथ कर्मशील रहकर अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहना चाहिए।* 😊
_✏संकलन_
ज्योति कुमारी (शक्ति संवाद)
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद।*
Comments
Post a Comment