महिला सशक्तीकरण विशेषांक 324

*👩‍👩‍👧‍👧महिला सशक्तीकरण विशेषांक- 324*

*मिशन शिक्षण संवाद परिवार की बहनों की संघर्ष और सफ़लता की कहानी*
दिनांक- 23.05.2025

नाम- ज्योति विश्वकर्मा
पद- सहायक अध्यापक
विद्यालय- उच्च प्राथमिक विद्यालय जारी भाग 1
विकासखण्ड - बड़ोखर खुर्द, 
जनपद- बांँदा 

*सफलता एवं संघर्ष की कहानी :-*👉
प्रथम नियुक्ति तिथि- 05/10/2015
उच्च प्राथमिक विद्यालय जारी भाग 1
विकासखण्ड - बड़ोखर खुर्द, 
जनपद- बांँदा 
वर्तमान विद्यालय में नियुक्ति तिथि- 05/10/2015
उच्च प्राथमिक विद्यालय जारी भाग 1
विकासखण्ड - बड़ोखर खुर्द, 
जनपद- बांँदा 
👉 *विद्यालय की समस्याओं का समाधान* 
1- बालिका शिक्षा के लिए जन जागरण
2- सामाजिक रूढ़िवादिता को दूर करने का प्रयास।
3- विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में बच्चों को प्रतिभाग करवाना।
4- कोरोना काल के दौरान मिशन शिक्षण संवाद के साथ जुड़कर मिशन द्वारा दी गयी शिक्षण सामग्री, मुख्य दिवसों पर प्रतियोगिता, के लिए ऑनलाइन शिक्षण किया गया। 
5- नामांकन तथा उपस्थिति बढ़ाने के लिए- बुलावा टोली तथा मोबाइल सेल का गठन, स्टार ऑफ़ द मंथ पुरस्कार की शुरुआत,
6- बच्चों में स्वच्छता संबंधित आदत विकसित करने के लिए मिस्टर एंड मिस क्लीन पुरस्कार की शुरुआत
7- स्वाध्याय की आदत विकसित करने के लिए ग्रीष्मकालीन  तथा शीतकालीन गृहकार्य पूर्ण करने वाले छात्रों को पुरस्कृत कर अन्य छात्रों को प्रेरित करना।
8- प्रतियोगिताओं का आयोजन- कहानी निर्माण, कविता निर्माण कहानी सुनाओ, रोल प्ले, टीएलएम निर्माण प्रतियोगिता, मुक्त चित्रकारी प्रतियोगिता आदि।
9- विद्यालय में आईसीटी का सर्वप्रथम प्रयोग हुए विभिन्न  नवाचार जैसे- क्यूआर कोड की सहायता से बच्चों को वृक्षों की जानकारी तथा डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण एवं विभिन्न ऑडिएबल ई बुक्स तथा शैक्षिक वीडियो कंटेंट, एनीमेटेड वीडियो क्विज आदि का निर्माण किया गया।
10- बच्चों तथा अभिभावकों को आईसीटीके अंतर्गत लाभदायक ऐप जैसे- ms paint, tux math, दीक्षा, रीड अलांग आदि की जानकारी देना।
11- खेल तथा गतिविधि एवं टीएलएम आधारित शिक्षण 
12- रोल प्ले आधारित शिक्षण
13- शिक्षण कार्य में कला/क्राफ्ट तथा पपेट का प्रयोग
14- शिक्षण संवाद के दैनिक श्यामपट्ट संदेश कार्य को विद्यालय में लागू कर बच्चों को प्रत्येक दिन नया विचार और इतिहास के विषय में जानकारी
15- शून्य निवेश नवाचार प्रोजेक्ट ज्ञान सारथी चलाना जिसके अंतर्गत उच्च अधिगम स्तर वाले बच्चों की मदद से निम्न अधिगम स्तर वाले बच्चों के ज्ञान को बढ़ाना।
16- No bag day के अंतर्गत बच्चों को विभिन्न आर्ट वर्क तथा क्राफ्ट वर्क के बारे में जानकारी देना।
17- समर कैंप के अंतर्गत टीएलएम तथा क्राफ्ट कार्यशाला का आयोजन
18- कक्षा शिक्षण तथा सामाजिक संदेश आधारित विभिन्न कविताओं गीतों का निर्माण
19- विभिन्न जन जागरूकता अभियानों का आयोजन व प्रतिभागिता, सभ्य  समाज विकसित करने के लिए बच्चों में नैतिक मूल्यों का विकास हेतु गतिविधियाँ, सड़क सुरक्षा तथा संचारी रोग रैलियों का आयोजन, बालिका शिक्षा हेतु स्वप्रयास एवं एजुकेट गर्ल्स स्वयंसेवी संस्था का सहयोग विद्यालय में मिशन शक्ति व नारी चौपालों का समय पर आयोजन एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण, विद्यालय के कार्यक्रमों में सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा तथा गाँव-समाज के लोगों को आमंत्रित करना तथा सम्मानित करना, स्कूल चलो तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु अभियान चलाना, जल चौपाल, जल यात्रा, गौरैया बचाओ अभियान के बारे में समाज को जागरुक करते हुए बर्ड फीडर और घोसलों का वितरण करना।

👉 *विद्यालय और विद्यार्थियों की उपलब्धियांँ*

1- जन सहभागिता से विद्यालय गेट का सौंदर्यीकरण तथा पेंटिंग आदि कार्य संपादन
2- स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं कराकर बच्चों को पुरस्कार वितरण एवं वस्त्र वितरण
3- प्राइवेट विद्यालयों से छात्रों का हमारे विद्‌यालय में नांमाकन।
4- कोरोना काल में आयोजित विभिन्न ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन
5- राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में उत्कृष्ट प्रदर्शन
6- राष्ट्रीय आविष्कार अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन
7- इंस्पायर अवार्ड में प्रदर्शन
8- सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत विभिन्न क्विज, कविता,पोस्टर प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन
9- आजादी का अमृत महोत्सव पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में राज्य स्तर हेतु चयन
10- राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में प्रवेश परीक्षा में चयन
11 - राष्ट्रीय स्तर के समूह मिशन शिक्षण संवाद द्वारा बाल रत्न पुरस्कार प्राप्त
12- राज्य स्तर पर बच्चों की कविताओं का प्रकाशन तथा बाल रचनाकार सम्मान
13- जिला एवं ब्लॉक स्तरीय एक्सपोजर विजिट हेतु चयनित
14- विभिन्न प्रोजेक्ट का निर्माण, एवं टीएलएम तथा कला प्रदर्शनी में प्रतिभाग
15- मंडल स्तर तक खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग

*शिक्षक की उपलब्धियांँ*- इण्डिया बुक का रिकॉर्ड तथा ऑफिशियल विश्व रिकॉर्ड ऑफ स्पेन से सम्मानित साझा संग्रह ग्रंथ भारत को जाने में भागीदारी, अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कार भारत कीर्ति अलंकरण से सम्मानित, अरविंदो सोसाइटी के शून्य निवेश नवाचार के अंतर्गत टीचर हो जाइए फीचर सेशन में लाइव अपने नवाचार 'प्रोजेक्ट ज्ञान सारथी ' प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त होना, साझा काव्य संग्रह प्रकृति के आंगन में, कोरोना काल में कविता, हौसला, विभिन्न मंचों जैसे परवाज़, काव्यधारा, हौसला आदि में ऑनलाइन कविता पाठ, अखिल भारतीय साहित्य परिषद की आजीवन सदस्य तथा किसान मेला, विराट कवि सम्मेलन आदि काव्य सम्मेलनों में प्रतिभागिता, 500 से अधिक रचनाओं का मिशन शिक्षण संवाद मंच द्वारा प्रकाशन, एससीईआरटी द्वारा राज्य स्तरीय सम्मान कला/ क्राफ्ट तथा पपेट्री पुरस्कार, स्थानीय भाषा की बाल कहानी लेखन, कहानी सुनाओ प्रतियोगिता पुरस्कार, आईसीटी पुरस्कार, राज्य हिन्दी संस्थान ऑडियो विकास कार्यशाला में योगदान, मिशन शिक्षण संवाद अलीगढ़ नवाचारी कार्यशाला में बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री श्री संदीप सिंह एवं बीएसए अलीगढ़ द्वारा राज्य स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान 2023, बीएसए कुशीनगर व मिशन शिक्षण संवाद द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान 2024, टीएलएम, कला प्रदर्शनी तथा नवाचार हेतु पुरस्कार, ई कंटेंट निर्माण पुरस्कार, बाल विज्ञान कांग्रेस मार्गदर्शन शिक्षक पुरस्कार, शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान भारत माता अभिनन्दन सम्मान, प्रकृति मित्र सम्मान, मतदाता जागरूकता अभियानों हेतु
जिलाधिकारी महोदय द्वारा सम्मान, आकाशवाणी छतरपुर से कविता तथा कहानियों का प्रसारण, राज्य हिन्दी संस्थान वाराणसी पॉडकास्ट में क्षेत्रीय भाषा की कहानियों का प्रसारण, काव्य सृजन हेतु परवाज़ सम्मान, चौधरी केहर सिंह इंटरनेशनल ट्रस्ट बड़ौत (बागपत) द्वारा आचार्य श्री सम्मान, हमारा पर्यावरण, टीएलएम, जीवन कौशल, पावर एंजेल आदि के राज्य स्तरीय संदर्भ दाता के रूप में कार्य

☘️☘️☘️☘️☘️☘️☘️

*मिशन शिक्षण संवाद* 

मिशन साथ है तो मुझे क्या कमी है।
अंधेरों में भी मिल रही रोशनी है।।

*_✏संकलन_ -  (शक्ति संवाद)*
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद।*

Comments

Total Pageviews