सावित्रीबाई फुले

भारत देश की प्रथम महिला शिक्षिका,

सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले कहलाती थीं।

थीं मराठी कवियत्री, स्त्री अधिकारों की रक्षक,

सशक्त महिला व समाज सुधारिका कहलाती थीं।।


सावित्रीबाई फुले का जन्म हुआ 3 जनवरी 1831,

नारी शिक्षा में  वो महत्वपूर्ण भूमिका निभाती थीं।

था समय ऐसा कि थीं बहुत कम महिलाएँ साक्षर,

सती प्रथा, बाल विवाह की आंदोलनकारी कहलाती थीं।।


अस्पृश्यता के खिलाफ चलाया उन्होंने आन्दोलन,

जाति व लिंग भेदभाव को दूर करने की ठानी थी।

पति से मिला लिखने व सीखने को पूर्ण प्रोत्साहन,

दृढ़, साहसी सावित्रीबाई फुले को शालिनी का नमन्।।


रचयिता

शालिनी,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय बनी, 

विकास खण्ड-अलीगंज,

जनपद-एटा।

Comments

Total Pageviews