लुई ब्रेल दिवस

फ्रांस में लुई ब्रेल का 4 जनवरी को हुआ जन्म,

शिक्षाविद् व अन्वेषक उनको कहा जाता है।

अन्धों के लिखने व पढ़ने के लिए की विकसित,

उस पद्धति को ब्रेल प्रणाली लिपि कहा जाता है।।


लुई ब्रेल बन गये अन्धे व्यक्तियों के लिये नैना,

जो अन्धों के लिए बने नैना, खुद नैना खोये बैठे थे।

अन्धों की ब्रेल लिपि को पहचान दिलाते-दिलाते,

6 जनवरी 1852 को जीवन की लड़ाई हार बैठे थे।।


हुई मृत्यु लुई ब्रेल की, दुनिया को तब हुआ एहसास,

लुई ब्रेल के किये प्रयासों को मरणोपरांत सराहा गया।

ब्रेल प्रणाली का किया आविष्कार 15 वर्ष की आयु में,

मरणोपरांत लुई ब्रेल को राष्ट्रीय सम्मान दिलाया गया।।


रचयिता

शालिनी,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय बनी, 

विकास खण्ड-अलीगंज,

जनपद-एटा।

Comments

Total Pageviews