मकर संक्रान्ति का पावन पर्व

मकर संक्रान्ति श्रद्धा, आस्था और 

विश्वास का पावन पर्व कहलाता है

संपूर्ण भारत में यह त्योहार

बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।।


त्योहार के दिन पवित्र नदियों में

स्नान और ध्यान किया जाता है।।

गरीबों और असहाय लोगों को

दान भी दिया जाता है।।


सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर के

सभी के जीवन में खुशियाँ लाते हैं

मिट जाते जीवन के सभी द्वेष

सब मिलकर पतंग उड़ाते हैं।।


दक्षिण भारत में त्योहार को

पोंगल के नाम से जाना जाता है

भारत की संस्कृति का प्रतीक

यह त्योहार माना जाता है।।


सूर्य देव की असीम कृपा से

सबके मन में नव संचार होता है

आती सुख समृद्धि जीवन में

मन में प्रेम का भाव जागृत होता है


तिल गुड़ के लड्डू की खुशबू

हर घर से देखो आती है

खिल जाते किसानों के चेहरे भी

सभी त्योहार धूमधाम से मनाते हैं।।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।

Comments

Total Pageviews