विश्व हिन्दी दिवस

दस जनवरी की तिथि आई है,

साथ विश्व हिन्दी दिवस लाई है।

हिन्दी हमारे देश की मातृभाषा,

देवनागरी लिपि कहलाई है।।


भारत के दूतावास विदेशों में दिवस यह मनाते हैं,

सरकारी कार्यालय में व्याख्यान आयोजित किये जाते हैं।

दस जनवरी 1975 प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन मनाया गया,

हिन्दी का इतिहास बहुत पुराना है, यह बताया गया।।


हिन्दी हमारी वैदिक संस्कृत की प्रारंभिक वंशज,

हमारे कामकाज की भाषा हिन्दी कहलाती है।

हिन्दी बसी है मेरे मन में, लेखन करती जाती हूँ,

शालिनी की रचना हिन्दी में, पसन्द सबको आती है।।


रचयिता

शालिनी,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय बनी, 

विकास खण्ड-अलीगंज,

जनपद-एटा।

Comments

Total Pageviews