विश्व हिन्दी दिवस

अनुपम प्रेम की भाषा हिन्दी

सरल शब्दों की अभिभाषा हिन्दी

देश को बाँधे एक सूत्र में

राष्ट्रीय एकता की पहचान हिन्दी।।


सभी भाषाओं को जोड़ती हिन्दी

हम सबका अभिमान है हिन्दी

हिंदी का हम करते अभिनंदन

हमारे देश की शान है हिन्दी।।


सूर, कबीर, मीरा ने जिसे अपनाया

सरल सहज बोली है हिन्दी

हमारी राष्ट्रभाषा हिन्दी

कवियों की सरल वाणी है हिन्दी।।


जन-जन की भाषा हिन्दी

वीरों की गौरव गाथा हिन्दी

लिपि इसकी देवनागरी 

सरल सहज मीठी है हिन्दी।।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।

Comments

Total Pageviews