महादेव गोविंद रानाडे

ब्रिटिशकालीन भारतीय न्यायाधीश और लेखक,

महादेव गोविंद रानाडे समाज सुधारक कहलाते थे।

18 जनवरी 1842 में पुणे महाराष्ट्र में हुआ जन्म,

रानाडे प्रार्थना समाज के संस्थापक कहलाते थे।।


बाल विवाह, विधवा विवाह, मुंडन का किया विरोध,

गोविंद रानाडे महाराष्ट्र के 'सुकरात' कहलाते थे।

गोविंद रानाडे थे बौद्धिक क्षमता के जबरदस्त धनी,

वकील एवं अर्थशास्त्री, धर्म शास्त्री भी कहलाते थे।।


भारतीय कांग्रेस का उन्होंने किया समर्थन,

रानाडे स्वदेशी के प्रबल समर्थक कहलाते थे।

16 जनवरी 1901 दुनिया को कह गए अलविदा,

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की नजरों में ज्ञानी कहलाते थे।।


रचयिता

शालिनी,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय बनी, 

विकास खण्ड-अलीगंज,

जनपद-एटा।

Comments

Total Pageviews