सावित्रीबाई फुले

 नाम सावित्रीबाई फुले का, 

जिसको सारा जग जाने।

प्रथम महिला शिक्षिका देश की,

नारी शक्ति स्वरूप उसको माने।।


अग्रदूत बनकर समाज से,

जिसने नारी का उत्थान किया।

डटकर जिसने क्रूर समाज से,

स्वस्थ समाज निर्माण किया।।


अपनी कविताओं से जिसने,

ऊँच-नीच का भेद मिटाया।

भरकर जागृति अन्तरात्मा में,

पाखण्ड, झूठ, अन्याय मिटाया।।


वन्दन करता उस देवी को,

जिसने शिक्षा दीप जलाया।

मिटा अन्धेरा कुरीतियों का,

ज्ञान ज्योति से पथ चमकाया।।


रचयिता 

रविंद्र कुमार "रवि" सिरोही, 
एआरपी, 
विकास खण्ड-बड़ौत,
जनपद-बागपत।



Comments

  1. रविन्द्र कुमार साहनी जी को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।

    ReplyDelete

Post a Comment

Total Pageviews