राष्ट्रीय युवा दिवस

भारत देश का दीपक वो,

भारत माँ को समर्पित जो 

बचपन में था नरेंद्र नाम पाया,

गुरु सानिध्य में विवेकानंद कहलाया।

रामकृष्ण मिशन का शिलान्यास किया,

वेदांत आंदोलन का पश्चिम में नेतृत्व किया,

शिकागो सम्मेलन में ज्ञान का गागर छलकाया,

भारतीय संस्कृति का विश्व में परचम लहराया।

 उठो, जागो और तब तक चैन की साँस ना लो,

जब तक देश भारत समृद्ध ना हो,

दिया यह संदेश युवा पीढ़ी को,

 अपनाकर यह सूत्र समृद्ध करो जनजीवन को।

जीवन समर्पित कर पावन किए भारत माँ के चरण,

युवाओं के प्रेरणास्रोत विवेकानंद को कोटि- कोटि नमन।


रचयिता

भारती मांगलिक,

सहायक अध्यापक,

कम्पोजिट विद्यालय औरंगाबाद,

विकास खण्ड-लखावटी,

जनपद-बुलंदशहर।

Comments

Total Pageviews