राष्ट्रीय मतदाता दिवस

लोकतंत्र का पर्व है आया,

जिम्मेदारी का हो बोध।

आओ अपना फर्ज़ निभाएँ,

सब मिलकर दे आएँ वोट।।


सत्ता लोभी, भ्रष्टाचारी,

अवसरवादी या व्यभिचारी।

करो इनके वजूद पे चोट,

इनको न देना तुम वोट।।


चेहरे पीछे चेहरा इनका,

मौका पाकर भेष बदलते।

ये तो हैं थाली के बैंगन,

पल भर में पाला हैं बदलते।।


वोट डालना सोच समझकर,

चाहें दे कोई ढेरों नोट।

आओ अपना फर्ज़ निभाएँ,

सब मिलकर दे आएँ वोट।।


काकी, मामी, चाची, दादी,

घर से निकलो बारी-बारी।

लोकतंत्र की विजय कराएँ,

सच्चा नेता चुनकर लाएँ।।


अपना मत उसको तुम देना,

न हो जिसके दिल में खोट।

आओ अपना फर्ज़ निभाएँ,

सब मिलकर दे आएँ वोट।।


रचयिता
खुशबू गुप्ता,
सहायक अध्यापिका,
प्राथमिक विद्यालय भदोई,
विकास खण्ड-सरोजनी नगर,
जनपद-लखनऊ।



Comments

Total Pageviews