विश्व पंछी दिवस

आओ हम सब  मिलकर ये  संकल्प उठायें

पक्षी  संरक्षण-संवर्धन को  हम आगे आयें।। 


विलुप्त  होती  पक्षी प्रजातियों  को बचायें

अस्तित्व  पर उनके खतरे को  दूर भगायें।। 


कलरव करते पक्षी,  स्वच्छंद उड़ें गगन में,

भय मुक्त ऐसे, प्राकृतिक वातावरण बनायें।।


पक्षी  शिकार  पर, लगनी चाहिए सख्त पाबंदी, 

शिकार  करें  जो, कड़ी  सजा वह  पाये।।


मांसाहारी गिद्ध  पक्षियों की, संख्या बढ़ायें,

5 जनवरी को, हम विश्व पंछी दिवस मनायें।। 


रचयिता
वन्दना यादव "गज़ल"
अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,
विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews