नेता सुभाष चंद्र बोस

भारत के युवाओं को दिया

जिसने 'जय हिंद' का नारा

सुभाष चंद्र बोस नाम उनका

वह आजादी का रखवाला।।


देश को आजादी दिलाने की  

जिसने अपने मन में ठानी

वह भारत के थे वीर पुरुष

और महान स्वतंत्रता सेनानी।।


आजादी की ज्योति उन्होंने

जन जन के मन में जगाई

अंग्रेजी सरकार लाख जतन

करके भी पकड़ ना पाई।।


तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूँगा

कहकर नवयुवकों को जगाया

भारतीयों के मन में दबी चिंगारी को

उन्होंने ही ज्वाला बनाया।।


आजाद हिंद फौज का किया गठन

अंग्रेजी सरकार को खूब सताया

भारत माँ का बेटा होने का

नेता जी ने खूब फर्ज निभाया।।


हम उन देशभक्तों को करते हैं नमन  

अपना तन मन देश पर लुटाया

अपने लहू का हर एक कतरा देकर

उन्होंने देश का मान बढाया।।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।

Comments

Total Pageviews