शांतिदूत नेल्सन मंडेला

 दक्षिण अफ्रीका के थे जनजातीय सरदार,

 जिनका  था  नाम  नेल्सन  मंडेला।

 माता नोसकेनी, हेनरी पिता का नाम,

 18 जुलाई को जन्मे, उपनाम था मंडेला।


 बड़ी लोकप्रियता जब मंडेला की,

 लगा दिया गया वर्ग भेद का आरोप।

 सरकारी  दमन  से  बचाव हेतु,

 अपनाई कांग्रेस, दिखाया कोप।।


 हुई पराकाष्ठा जब अत्याचारों की,

 पुलिस की क्रूरता भरी हिंसा से।

 होगी लड़ाई अब हथियार बंद पेशे से,

 मंडेला का विश्वास टूटा अहिंसा से।।


 अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के कार्यकर्ता,

 बने यूथ  लीग  संस्थापक मंडेला।

 जोहांसबर्ग करने लगे वे वकालत,

 रंगभेद का दूर किया जाए मेला।।


 थे मंडेला शांति  के  पुजारी,

 संसार तुम्हें करेगा हमेशा याद।

 अफ्रीका के तुम हो राष्ट्रपिता, 

 करते हम आपका साधुवाद।।


रचयिता

गीता देवी,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय मल्हौसी,

विकास खण्ड- बिधूना, 

जनपद- औरैया।

Comments

Total Pageviews