नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस

18 जुलाई 1918 जन्मा एक सितारा,

रोलीह्लला मंडेला नाम था प्यारा।

दक्षिण अफ्रीका के प्रथम अश्वेत थे राष्ट्रपति,

रंग -भेद के विरोध में अर्पण जीवन सारा।।


विरोधी संघर्ष को रोबेन द्वीप में 27 वर्ष बिताए,

कोयला खनिक कार्य करने में नहीं हिचकिचाए।

1990 में श्वेत सरकार से समझौता किया स्वीकार,

समूचे विश्व में रंगभेद के विरोध का प्रतीक बन आए।।


संयुक्त राष्ट्र ने उनका जन्म दिवस खास बताया,

यह दिन अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रुप में मनाया।

10 मई 1994 को प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति हुए,

दक्षिण अफ्रीका में "राष्ट्रपिता "बन प्यार पाया।।


दक्षिण अफ्रीका में "मदीबा" नाम से पुकारे गए,

बुजुर्गों के लिए सम्मान सूचक शब्द बताए गए।

18 जुलाई को मंडेला दिवस घोषित किया,

विश्व की कई संस्थाओं से 250 से अधिक सम्मान पाए।।


शांति का "नोबेल पुरस्कार" इनकी झोली में आया,

"प्रेसिडेंट मेडल आफ फ्रीडम" था पाया।

"ऑर्डर ऑफ लेनिन" भी हुआ गौरवान्वित,

विश्व प्रसिद्ध पुरस्कार "भारत रत्न" था गर्वाया।।


रचयिता
नम्रता श्रीवास्तव,
प्रधानाध्यापिका,
प्राथमिक विद्यालय बड़ेह स्योढ़ा,
विकास खण्ड-महुआ,
जनपद-बाँदा।

Comments

Total Pageviews