धनराज पिल्लै

फील्ड हॉकी के खिलाड़ी,

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान।

जन्मे 16 जुलाई 1968 को,

धनराज पिल्लै उनका नाम।।


टूटी लकड़ियों और गेंदों ने,

हॉकी खेलना सिखाया,

प्रारंभ से ही महान खिलाड़ी,

मोहम्मद शाहिद को आदर्श बनाया।।


धूल भरे मैदानों से होकर,

अन्तर्राष्ट्रीय सफर तय किया।

माँ ने बड़ी गरीबी में भी,

प्रतिभा को प्रोत्साहित किया।।


पहुँचेफर्श से अर्श तक,

बेहतरीन स्ट्राइकर बन गये।

एशिया कप 1998 में भारत का,

आप ही प्रतिनिधित्व किये।।


सिडनी वर्ल्ड इलेवन में शामिल,

एकमात्र भारतीय खिलाड़ी।

सम्मानित खेल रत्न पुरस्कार से,

तेज-तर्रार बड़े प्रतिभाशाली।।


रचयिता

ज्योति विश्वकर्मा,

सहायक अध्यापिका,

पूर्व माध्यमिक विद्यालय जारी भाग 1,

विकास क्षेत्र-बड़ोखर खुर्द,

जनपद-बाँदा।

Comments

Total Pageviews