विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस

28 जुलाई को दुनिया भर में विश्व 

प्रकृति संरक्षण दिवस मनाया जाता  

यह दिवस प्रतिवर्ष प्राकृतिक संसाधनों 

का संक्षरण के लिए मनाया जाता।।


प्रकृति ने दिए हमें निशुल्क उपहार

हवा, पानी और पेड़-पौधों का संसार

अब हम भी अपना कर्तव्य निभाएँ

जीव जंतुओं और पौधों का संसार बचाएँ।।


प्राकृतिक संसाधनों का करके कम 

उपयोग भविष्य के लिए उन्हें बचाएँ

जल, वायु और ध्वनि प्रदूषण को कम 

करके सुंदर हम पर्यावरण बनाएँ।।


विलुप्त हो रही प्रजातियों का संरक्षण 

करके प्राकृतिक संतुलन बनाएँ

प्रकृति कर रही है हम सब से पुकार

अब हम भी अपना फर्ज निभाएँ।।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।

Comments

Total Pageviews