कारगिल विजय दिवस

नमन करते हैं उन वीरों को

जो कारगिल युद्ध में शहीद हो गए।

सरहद की रक्षा के खातिर 

जो इतिहास में अमर हो गए।।


मातृभूमि की रक्षा के लिए 

कफ़न बाँध लिया शहीदों ने सिर पर

वतन की शान की खातिर

जो देश पर कुर्बान हो गए।।


तिरंगे को झुकने ना दिया उन्होंने

वो सर्वस्व देश के नाम कर गए।

अपने अद्भुत साहस और पराक्रम से

जो भारत माँ की शान बन गए।।


आज गूँज रही है हर ओर

शहीदों की वो गाथाएँ

अपने लहू का हर कतरा 

देश के नाम कर गए।।


न जाने कितने शहीदों ने देश पर 

कुर्बान कर दी अपनी जिंदगी

तब जाकर सरहदों पर

अमन चैन के फूल खिल पाए। 


आज कारगिल विजय दिवस पर 

शहीदों को शत शत नमन


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।

Comments

Total Pageviews