चन्द्र शेखर आजाद

नाम चन्द्र शेखर आजाद,

पिता सीताराम तिवारी।

माता थी जगरानी देवी,

कहलाए बड़े क्रान्तिकारी।।


बचपन भीलों के साथ बीता,

खूब धनुष बाण चलाए थे।

निशाने बाजी में हुए निपुण,

अंग्रेजों को घूल चटाए थे।।


जलियावाला बाग़ नरसंहार ने,

नवयुवकों को उद्देलित कर डाला।

गांधी जी के असहयोग आन्दोलन ने,

छात्रों में क्रान्ति की भरी ज्वाला।।


असहयोग आन्दोलन बन्द हुआ तो,

आया विचारधारा में बदलाव।

काकोरी काण्ड, असेम्बली काण्ड कर,

अंग्रेज़ी हुकूमत को दिखाया दाँव।।


अंग्रेज़ी फौज से लड़ते-लड़ते,

आजाद ने खुद को गोली मारी थी।

देश के क्रान्तिकारी नवयुवकों ने,

देश आजाद कराने की ठानी थी।।


रचयिता
शहनाज बानो,
सहायक अध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय भौंरी -1,
विकास क्षेत्र-मानिकपुर,
जनपद-चित्रकूट।



Comments

Total Pageviews