महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद

 कायस्थ परिवार में जन्मे,

 महान लेखक प्रेमचंद जी।

 धनपत राय था नाम पहले,

 नाम पिता का अजायबराय जी।।


 महान लेखक कुशल वक्ता,

 लिखे उपन्यास और कहानी।

 नींव डाली यथार्थवाद  की,

 विभूति हैं जानी पहचानी।।


 पुत्र थे आपके अमृतराय,

 नाम दिया कलम के सिपाही।

 माता थी  आनंदी देवी  जी,

 उपन्यासों के लेखक शाही।।


 आधुनिक हिंदी कहानी के,

 पितामह हैं माने जाते।

 साहित्यकार और देशभक्त थे,

 'उपन्यास सम्राट' हैं कहलाते।।


 रचना "बड़े घर की बेटी",

 थी आप की प्रथम कहानी।

 माधुरी पत्रिका का संपादन,

 किया आपने सुना जुबानी।।


 गोदान गबन और निर्मला,

 महत्वपूर्ण आपकी रचनाएँ।

 थे बहुमुखी प्रतिभा संपन्न,

 31 जुलाई को जन्म थे पाए।।


रचयिता

गीता देवी,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय मल्हौसी,

विकास खण्ड- बिधूना, 

जनपद- औरैया।



Comments

Total Pageviews