फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह

आज सुनाते हैं बच्चों तुमको

ऐसे वीर अधिकारी की कहानी।

देश की रक्षा के लिए जिसने

अंतिम साँस तक हार नहीं मानी।।


17 जुलाई 1943 को लुधियाना के 

छोटे गाँव में जन्मे निर्मल जीत सिंह।

रिश्ता उनका जाट परिवार से

और पिता का नाम तारकोल सिंह।।


फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह 

भारतीय वायु सेना के एक अधिकारी।

भारत-पाक युद्ध के दौरान वो अकेले 

ही दुश्मन सेना पर पड़ गए भारी।।


पाकिस्तान के 3 फाइटर प्‍लेन 

नेस्‍तनाबूद करने वाले थे निर्मल जीत।

दुश्मनों से श्रीनगर एयरवेज की रक्षा 

करते हुए शहीद हुए निर्मल जीत।।


मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च 

सैन्य सम्मान परमवीर चक्र से हुए सम्मानित

वर्ष १९६१ में ये सम्मान देने से

पूरा देश हुआ था आह्लादित। 


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।

Comments

Total Pageviews