राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस

हमारे भारत देश का मान तिरंगा झंडा,

 आन बान शान  का है प्रतीक तिरंगा।

 डॉ0 राजेंद्र  प्रसाद  की अध्यक्षता  में, 

 अंगीकृत  किया  गया  था  तिरंगा।।


 बाईस जुलाई उन्नीस सौ सैंतालीस को,

 राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस है जाने।

 पन्द्रह अगस्त उन्नीस सौ सैंतालीस को झंडा, 

 पंडित जवाहरलाल नेहरू ने हराया माने।।


 तीन रंगों वाला है अपना प्यारा तिरंगा,

 उच्च स्थान में सुशोभित केसरिया वर्ण।

 मध्य में स्थान मिला है सफेद वर्ण को,

 निम्न स्थान में शोभा दे रहा है हरा वर्ण।। 


 समान है लंबाई चौड़ाई तीनों पत्तियों की,

 तीन अनुपात दो लंबाई चौड़ाई झंडे में अपने।

 सफेद पट्टी के बीच नीलवर्ण का बना चक्र,

 चौबीस तीलियाँ बनी हुई हैं चक्र में अपने।।


 साहस और ताकत को दर्शाता केसरिया रंग,

 सफेद पट्टी शांति और सत्य को बताती।

 देश का  विकास  और  उर्वरता की  बात,

 हमारी हरी  पट्टी  सभी  को है  सिखाती।।


 रचयिता

गीता देवी,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय मल्हौसी,

विकास खण्ड- बिधूना, 

जनपद- औरैया।



Comments

Total Pageviews