स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल पांडे

 एक हुए महान स्वतंत्रता सेनानी,

 बंगाल इन्फेंट्री के सच्चे सिपाही।

 आजादी की लड़ाई के महानायक,

 स्वाधीनता संग्राम में लड़ी लड़ाई।।


 19 जुलाई को जन्मे बलिया में,

  ब्राह्मण  था  आपका  परिवार। 

  समय बीता तो मंगल पांडे जी, 

  ईस्ट इंडिया कंपनी के बने करतार।।


 बढ़ रहे थे अंग्रेजों के अत्याचार,

 देश देख रहा था आजादी के सपने।

 करी बगावत  खिलाफ अंग्रेजों के,

 महान सेनानी  मंगल पांडे अपने।


 गाय और सुअर की चर्बी का,

 किया था इस्तेमाल लगा इल्जाम।

 वर्दी रायफल  ली जाए वापस,

 हुआ आदेश गलत था काम।।


 वीरता से उनके डरते थे ब्रिटिश,

 कोर्ट मार्शल का आदेश किया।

 फिर भी खौफ था अंग्रेजों में,

 मंगल पांडे ने ऐसा काम किया।। 


रचयिता

गीता देवी,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय मल्हौसी,

विकास खण्ड- बिधूना, 

जनपद- औरैया।

Comments

Total Pageviews