विश्व बाघ दिवस

 दुनिया भर में घटी जब,

 बाघों की संख्या सुनो सब।

 संरक्षित उनको करना है,

 विश्व बाघ दिवस मनाएँ सब।।


 प्रतिवर्ष सारे विश्व में,

 यह दिवस मनाया जाता है।

 बाघ भारत के उपमहाद्वीप में,

 अधिकता में पाया जाता है।।


 29 जुलाई को सब मिल,

 विश्व बाघ दिवस मनाएँ।

 राष्ट्रीय पशु को बचाना है,

 तो संरक्षण कदम उठाएँ।।


 बनी हुई है आवश्यकता,

 जंगल में अब बाघों की।

 संख्या नहीं घटने देना,

 जंगल के महाराजाओं की।।


 है भारत का राष्ट्रीय पशु,

 देश की  शक्ति  व  शान। 

 सतर्कता बुद्धि प्रतीक धैर्य का, 

 मिलकर बचाएँ इनकी जान।।


 बाघों की बची जातियों को,

 संरक्षित करें, बचाएँ जान 

 दिवस मनाने का प्रमुख लक्ष्य,

 अस्तित्व मिटे न देश का निशान।।


रचयिता

गीता देवी,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय मल्हौसी,

विकास खण्ड- बिधूना, 

जनपद- औरैया।



Comments

Total Pageviews