अरुणिमा सिन्हा

20 जुलाई 1988 को जन्मी

वह महान भारतीय नारी।

जिसकी ताकत हिम्मत के 

आगे मौत भी उससे हारी।।


अरुणिमा सिन्हा नाम उनका

वो पूर्व बॉलीवॉल खिलाड़ी

जीवन में आई ऐसी दुर्घटना

जिसने तकदीर बदल दी।।


एक पैर कटने के बाद भी

अरुणिमा ने ऐसा साहस दिखलाया

हिमालय की ऊँची चोटी पर 

भारत का झंडा फहराया।।


रचा इतिहास अद्भुत उन्होंने

कोई उनको रोक ना पाया

जीवन आगे बढ़ने के लिए है

अरुणिमा ने यह कर दिखाया।।


एक पैर के सहारे दुनिया की छह प्रमुख 

पर्वत चोटियों पर तिरंगा लहराया।

विश्व कीर्तिमान अरुणिमा ने बनाकर

संपूर्ण विश्व में भारत का मान बढ़ाया।।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।

Comments

Total Pageviews