नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस

10 जुलाई 1918 को नेल्सन मंडेला ने जन्म लिया,

मंडेला ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति का पद ग्रहण किया।

संघर्ष कर  रंगभेद के खिलाफ  अफ्रीका का निर्माण किया,

संयुक्त राष्ट्र संघ ने उनके जन्मदिवस को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित किया।


मंडेला ने शांति का नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया,

जीवन भर  सबके लिए उन्होंने भलाई का काम किया।

मंडेला ने जीवन के 27 वर्ष को जेल में व्यतीत किया,

अधिकारों की रक्षा लैंगिक समानता का उन्होंने प्रयास किया।


दक्षिण अफ्रीका में वो "राष्ट्रपिता" कहलाते,

लोकतंत्र के प्रथम संस्थापक मुक्तिदाता के रूप में देखे जाते।

दक्षिण अफ्रीका में लोग उन्हें मदीबा कहकर बुलाते,

18 जुलाई को नेल्सन मंडेला अंतरराष्ट्रीय दिवस हम सब मनाते।


रचयिता

शालिनी,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय बनी, 

विकास खण्ड-अलीगंज,

जनपद-एटा।

Comments

Total Pageviews