धनराज पिल्ले

भारतीय हॉकी के पूर्व कप्तान

खेल जगत के महान खिलाड़ी।

धनराज पिल्ले नाम है उनका

वो हॉकी के जादूगर खिलाड़ी।।


16 जुलाई 1968 को महाराष्ट्र के

पुणे खड़की में उन्होंने जन्म लिया।

माता-पिता की चौथी संतान धनराज ने

कई भाषाओं में ज्ञान अर्जित किया।।


अंतरराष्ट्रीय हॉकी में धनराज पिल्ले ने 

1989 में नई दिल्ली से शुरुआत की।

बस यहीं से उन्होंने अंतरराष्ट्रीय हॉकी

 टीम में अपने जीत की शुरुआत की।।


संपूर्ण विश्व में है नाम उनका वह 

किसी परिचय के मोहताज नहीं।

भारतीय हॉकी के सरताज हैं वह

उनका कोई जवाब नहीं।।


राजीव गांधी, पदम श्री और अनेकों 

पुरस्कार धनराज पिल्ले ने पाए।

"फोर्गिव मी अम्मा" नामक शीर्षक 

वाली एक जीवनी में वो छाए।।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।

Comments

Total Pageviews