चंद्रशेखर आजाद

भारत माँ के वीर सपूत

वह महान क्रांतिकारी

आजादी की खातिर जिसने

मरते दम तक संघर्ष रखा जारी।।


23 जुलाई 1906 को जन्म

चंद्रशेखर आजाद ने पाया

छोटी सी उम्र में चंद्रशेखर आजाद ने

महान क्रांतिकारी का नाम पाया।।


रगों में खून खौल रहा था उनके

आजादी का बीड़ा उन्होंने उठाया

अंग्रेजों को जीना कर दिया मुश्किल

उनको कोई पकड़ ना पाया।।


हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन 

एसोसिएशन का गठन किया 

दिल्ली पहुँचकर उन्होंने असेम्बली 

बम काण्ड को अंजाम दिया।।


मातृभूमि के लिए प्राणों की आहुति 

देने वाले भारत माता के वीर सपूत ने

आजाद हैं और आजाद ही रहेंगे कहकर 

स्वयं को गोली मार ली।।


भारत माता के वीर सपूतों चंद्र शेखर 

आजाद महान क्रांतिकारी है 

उनके साहस और वीरता के बारे में 

लिखने में शब्दों की कमी भारी है।।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।

Comments

Total Pageviews