यतीन्द्र मोहन सेनगुप्त

देशप्रिय के नाम से विख्यात वह

महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी

यतीन्द्र मोहन सेनगुप्त नाम उनका

मजदूरों और किसानों के हितकारी।।


22 फरवरी 1885 को चटगाँव 

बांग्लादेश में जन्म उन्होंने पाया।

भारत माँ के वीर सपूत होने का

फर्ज बखूबी उन्होंने निभाया।।


बंगाल से शिक्षा पूरी कर इंग्लैंड से

बैरिस्टर की पढ़ाई करके भारत आये

वकालत अपनी छोड़ करके स्वाधीनता 

संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाये।।


गांधीजी के असहयोग आंदोलन

और सविनय अवज्ञा आंदोलन में

बढ़-चढ़कर उन्होंने भाग लिया

देश के लिए कई रातें गुजारी जेल में।।


रांची की जेल में अचानक उनका 

स्वास्थ्य खराब हुआ और

22 जुलाई 1933 को इस महान 

आजादी के सिपाही का निधन हुआ।।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।

Comments

Total Pageviews