अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस

 दृढ़ न्याय की  नींव को,

 मजबूती देने का संकल्प किया।

 पीड़ितों के अधिकारों के लिए,

 अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस का प्रण लिया।।


 न्याय की व्यवस्था अति उत्तम,

 महत्व संसार को बताया जाए।

 गंभीर अपराधों की हो रोकथाम,

 17 जुलाई को दिवस मनाया जाए।।


 नरसंहार आक्रामकता अपराधादि,

 बुरे कृत्यों से हो बचाव सभी का।

 न्याय का रहे बोलबाला हर क्षण,

 जीवन सुखमय हो सभी का।।


 दिवस मनाने का उद्देश्य सुनो,

 अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्याय को मिले बढ़ावा।

 आईसीसी कार्य का करें समर्थन,

 अपराधी ना कर पाएगा छलावा।।


 कई देशों ने इस कानून को,

 एकजुट होकर अपनाया है।

 दुनिया के लोग हों प्रोत्साहित,

 गंभीर मुद्दों को बतलाया है।।


 शांति और सुरक्षा हो पाएगी,

 दिवस का यह कार्य प्रभावी।

 नहीं होगी आपराधिक प्रवृत्ति

 बची रहेंगी हमारी पीढ़ियाँ भावी।।


रचयिता

गीता देवी,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय मल्हौसी,

विकास खण्ड- बिधूना, 

जनपद- औरैया।



Comments

Total Pageviews