नव वर्ष का उत्सव

आओ हम सब मिलकर, 

नववर्ष का उत्सव मनाएँ। 

नव वर्ष की पावन बेला,  

मंगलमय हो जाए।। 


ईश्वर से करें हम प्रार्थना, 

सबके दामन में खुशियाँ आएँ। 

बीत गए जो महामारी के दिन, 

वे वापस कभी ना आए।। 


स्वास्थ्य सभी का हो उत्तम, 

ईश्वर कृपा बरसाए। 

सुख, शांति और समृद्धि, 

सबके घर आँगन में आएँ।।


महक जाए जीवन की बगिया, 

नव वर्ष खुशियाँ लाए। 

सब मिलजुल कर रहें प्रेम से, 

नव वर्ष मंगलमय हो जाए।।

सभी को नववर्ष की ढेरों शुभकामनाएँ


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।



Comments

Total Pageviews