महात्मा गांधी पुण्यतिथि

देश के स्वतंत्रता संग्राम में,

दिया अमूल्य योगदान। 

देश के वह राष्ट्रपिता, 

बापू थे बड़े महान।। 


सादा जीवन उच्च विचार, 

पर रखते थे आप विश्वास। 

देश की आजादी की नहीं, 

टूटने दी आपने आस।। 


सच्चाई का शस्त्र लेकर, 

देश को आजाद कराया। 

हर भारतीयों को आपने, 

अहिंसा का पाठ पढ़ाया।। 


एकता में होती कितनी शक्ति, 

यह बात सबको समझाई। 

देश प्रेम की अमिट ज्योति, 

भारतीय के हृदय में जलाई।। 


देश की आजादी की, 

जब-जब होगी बात। 

हर भारतीय के हृदय मे, 

युगों-युगों तक अमर रहेंगे आप।। 


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।



Comments

Total Pageviews