नया सवेरा

सभी लोग यह लो ठान,

बना रहे मान भारत का।

विश्व  पटल पर फहरे तिरंगा,

चलाना हमें अभियान, 

बना रहे मान भारत का।।


संस्कार हमारे गूँजें दिशा हर,

बहे शिक्षा की ऐसी बयार,

बना रहे मान भारत का।।


दुनिया से सीखें हम अच्छी बातें, 

नहीं भुलायें अपना ज्ञान, 

बना रहे मान भारत का।।


नूतन वर्ष का नया सवेरा,

दिलाये ऐसा भान,

बना रहे मान भारत का।।

सभी लोग यह लो ठान,

बना रहे मान भारत का।।


रचयिता

सरिता तिवारी,

सहायक अध्यापक,

कम्पोजिट विद्यालय कन्दैला,

विकास खण्ड-मसौधा, 

जनपद-अयोध्या।



Comments

Total Pageviews