कपिल देव जन्मदिन

6 जनवरी, सन् 1959 को जन्मे, 

पंजाब राज्य के, चंडीगढ़ शहर नाम।

टीम इंडिया का नेतृत्व किया,

बने सर्वश्रेष्ठ भारतीय कप्तान।।


भारतीय क्रिकेट इतिहास में,

किया कुछ ऐसा अलग काम।

विश्वकप दिलाया देश को,

जग में ऊँचा किया सबका मान।।


लार्ड्स के मैदान में बाजी मारी,

वेस्टइंडीज महारथी ने, विश्वकप हारी।

कपिल देव ने जीवट साहस दिखाया,

प्रतिद्वन्दियों को अपने, था हराया।।


क्रिकेट खेल का भारत में,

तब से ही मचा है धमाल।

भारत के हो, सच्चे लाल तुम,

गेंदबाजी में भी करते कमाल।।


रचयिता

वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews