सर आइज़क न्यूटन जयंती

गुरुत्वाकर्षण और गति के नियम का,

दिया था जिसने सिद्धांत।

महान गणितज्ञ, भौतिक वैज्ञानिक,

भ्रामक कथनों का किया था अंत।।


फेंकी गई वस्तुएँ ऊपर नहीं,

सदैव नीचे हैं  आती।

कठिन पहेली यह न्यूटन को,

पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बतलाती।।


यांत्रिकी में संवेग, कोणीय संवेग बताया 

दोनों में संरक्षण सिद्धांत, उन्होंने ही लाया।

गणित में द्विपद प्रमेय कर दिखाया,

घात श्रृंखला में योगदान आजमाया।।


4 जनवरी सन् 1643 में,

यूनाइटेड किंगडम में थे जन्मे।

पिता इसहाक न्यूटन थे,

माता हन्ना एस्काॅफ़के घर में।।


रचयिता

वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews