सावित्रीबाई फुले

भारत की प्रथम महिला शिक्षिका जिसने 

समाज सुधार की ओर कदम बढ़ाया 

स्त्रियों को शिक्षित करके 

नया इतिहास रचाया।।

 

3 जनवरी 1831 नायगाँव में 

जन्मी सावित्रीबाई फुले 

जीवन भर स्त्रियों के अधिकार के 

लड़ती रहीं सावित्री बाई फुले।। 


पति ज्योतिबा राव फुले के साथ मिलकर 

स्त्री शिक्षा में कदम बढ़ाया 

दलितों को शिक्षित करके 

उनको मार्ग दिखाया।। 


अनेकों मुसीबतों से लड़कर 

स्त्री शिक्षा का प्रचार किया 

मराठी भाषा में कविताएँ लिखकर 

आधुनिक मराठी कवयित्री का नाम किया।। 


10 मार्च 1897 को पुणे में 

महान समाज सेविका का निधन हुआ

महान समाजसेविका जाने से 

सभी को दुख अपार हुआ।। 


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।



Comments

Total Pageviews