सोमनाथ शर्मा जन्मदिवस

रण में अदम्य साहस दिखलाया,

प्रथम 'परमवीर चक्र' आपने पाया।

31 जनवरी 1923 को, हिमाचल में जन्मे, 

भारतीय इतिहास में स्वर्णिम नाम लिखवाया।।


अमरनाथ शर्मा के थे, आप सुपुत्र,

बचपन से ही सेना का था प्रभाव।

पिता, मामा की शैली थी अनुकरणीय,

शिक्षा से मिला, देशभक्ति का भाव।।


22 फरवरी 1942 ब्रिटिश भारतीय सेना में,

हैदराबाद रेजिडेंट बटालियन में नियुक्त हुए

द्वितीय विश्वयुद्ध में युद्ध कौशल दिखलाया,

रण कौशल का, उनके फिर बहुत चर्चे हुए।।


कुमाऊँ रेजिडेंट, डेल्टा कंपनी के,

सोमनाथ शर्मा जी थे कंपनी कमांडर।

1947 के भारत-पाक संघर्ष में,

शत्रु के छक्के छुड़ाये, पैदा किये डर।।


शौर्य, पराक्रम और कुर्बानी की,

आप अभूतपूर्व मिसाल, मान रखा।

55 जवानों से, 500 से अधिक मारे, 

6 घंटे तक फौज को, खुद रोके रखा।।


रचयिता

वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews