मकर संक्रांति

लो आया मकर संक्रांति,

का  मनोहर  त्योहार।

आसमान में पतंग उड़े,

हृदय में रंग खिलें अपार।।


पूस माह में सूर्य देव जब,

मकर राशि में करें प्रवेश।

मकर संक्रांति का दिवस,

14 जनवरी बने विशेष।।


जगह-जगह हर घाट पर,

लगता है इस दिन मेला।

भक्त गण सभी स्नान कर,

मोक्ष पाने की है बेला।।


कुमकुम तिल जल से,

करत संग में स्तुति गान।

भक्त गण सभी अर्घ्य दें,

प्रार्थना करें हे आदित्य भगवान।।


कष्ट हरो, ऊर्जा भरो,

खुशियाँ मिलें अपार।

पुण्य मिले किया जो दान,

व्याधि मिटें हे सूर्य भगवान।।


रचयिता
साधना,
प्रधानाध्यापक
कंपोजिट स्कूल ढोढ़ियाही,
विकास खण्ड-तेलियानी,
जनपद-फतेहपुर।

Comments

Total Pageviews