साक्षरता दिवस

8 सितंबर साक्षरता दिवस मनाना है,

समाज को जागरूक करना है,

हम सबको एक मुहिम चलानी है

साक्षरता अभियान से व्यवस्था सुदृढ़ करनी है।


बच्चा जो स्कूल जाता है

समझदार वो हो जाता है

अच्छे बुरे का भेद समझता

जीवन को सुखद बनाता है।


शिक्षा का अधिकार अधिनियम,

अनिवार्य गुणवत्ता युक्त शिक्षा,

6- 14 वर्ष के  सभी बालक,

पाएँ शिक्षा ये बनाया नियम।


स्कूल हर दिन आएँ

SHARDA को सफल बनाएँ

शिक्षा से वंचित  कोई न रह जाए

दिव्यांगों को भी मुख्यधारा से मिलाएँ।


साक्षरता का अर्थ है सक्षम होना,

शिक्षा के महत्व को समझना,

निरक्षरता को समाप्त करना,

राष्ट्र को सशक्त बनाना।


अज्ञानता का अंधकार,

शिक्षा बिन मिटता नहीं,

शुद्ध और सुसंस्कृत विचार,

शिक्षा बिन आते नहीं।


साक्षरता है जरूरी,

सम्मान और संस्कृति के लिए,

विश्व को दिया प्रेम और शांति का संदेश,

विश्वगुरु बना हमारा भारत देश।


रचयिता

भारती मांगलिक,

सहायक अध्यापक,

कम्पोजिट विद्यालय औरंगाबाद,

विकास खण्ड-लखावटी,

जनपद-बुलंदशहर।



Comments

Total Pageviews