विश्व हृदय दिवस

29 सितम्बर भारत में पहली बार  हृदय दिवस मनाया जाएगा,

लोगों को दिल संबंधी समस्या से बचने को प्रेरित किया जाएगा।

"यूज हार्ट टू कनेक्ट" सदा की तरह इस वर्ष की थीम रहेगी,

जब फैलेगी लोगों  में जागरूकता तभी मरीजों में कमी होगी।। 


जागरूकता फैले प्रश्नोत्तरी आदि का आयोजन किया जाएगा,

"स्वस्थ हृदय" प्रतिज्ञा लें, लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

हृदय संबंधी बीमारियाँ हैं सबसे खतरनाक बीमारियाँ,

ना जाने कितने लोगों की खत्म हो गयी हैं जिंदगानियाँ।।


विश्व हृदय दिवस सारे संसार में आज के दिन मनाते हैं,

मधुमेह, धूम्रपान, हाइपरटेंशन हृदय रोग के कारण कहलाते हैं।

रहना है हमें खुश, सदा रखें अपने दिल का ख्याल,

एक दिल ही तो है, रखा है जिसने यह जीवन सम्हाल।।


रचयिता

शालिनी,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय बनी, 

विकास खण्ड-अलीगंज,

जनपद-एटा।

Comments

Total Pageviews

1165171