प्यारी मीना

 प्यारी सुंदर साहसी मीना, 

 उत्साह से भरी न्यारी मीना। 

 करती सहायता कमजोरों की,

 करती न्याय सदा ही मीना।।


 नाम सुनो मीना के दोस्तों का,

 दीपू, रानो, कृष्णा, सुमी रीना।

 बहन जी रजनी बहन जी की,

 बात माने कहना हमारी मीना।।


 नर्स बहन जी डॉक्टर बाबू,

 गंगाराम काका शोभा काकी। 

 गाँव के मुखिया प्रधान जी,

 सभी की प्यारी मीना लड़की।।


 है एक छोटा प्यारा भाई,

 सुने नाम जिसका है राजू।

 मिट्ठू राम मीना के साथी,

 रहे सदा मीना के बाजू।।


 बालिका शिक्षा की जागरूकता,

 सदा घर-घर में फैलाये मीना।

 मीना है कार्टून कैरेक्टर,

 अति चतुर बच्चों की मीना।।


रचयिता

गीता देवी,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय मल्हौसी,

विकास खण्ड- बिधूना, 

जनपद- औरैया।



Comments

Total Pageviews

1165164